एनसीसी में प्रवेश को हुई शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। सोमवार को आर आर पीजी कॉलेज परिसर में एन सी सी में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा की 18 यूपी बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव एवं सूबेदार मेजर इकबाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई l परीक्षा में आर आर पी जी कॉलेज के 60 छात्र और 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी के 210 छात्र छात्राएं शामिल हुई। शारीरिक मापदंड एवं दौड़ में सफल होने वाले 67 लड़कों एवं 42 लड़कियों ने लिखित परीक्षा दी l इस परीक्षा मे उत्तीर्ण होने के पश्चात आर आर पी जी कॉलेज अमेठी में 08 लड़कों एवं 07 लड़किओं तथा श्री रणवीर इंटर कॉलेज के 46 छात्रों एवं 21 छात्रों का चयन किया जाएगा l इस परीक्षा में छात्रों की लंबाई 172 सेमी तथा छात्राओं की लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई थी l छात्र-छात्राओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6:30 मिनट में पूरी करना था l इस पूरी प्रक्रिया में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी त्रिपाठी भारी बारिश के बावजूद देखरेख करते रहे एवं अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया l महाविद्यालय के ए. एन. ओ. कैप्टन उमेश सिंह ने बताया की सफल छात्र-छात्राओं को 3 वर्ष की ट्रेनिंग देकर उन्हें ए,बी,सी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे l इस पूरी प्रक्रिया में महाविद्यालय मुख्य कुलानुशासक डॉ दुष्यंत प्रताप सिंह, डॉ धनंजय सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार मिश्र , मानवेंद्र प्रताप सिंह, भगवती थिटे, कैप्टन मायाराम आदि मौजूद रहे l

