ललितपुर

सम्माननीय जिलाधिकारी जी ने भी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : सम्माननीय जिलाधिकारी जी ने भी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति उनकी सदैव संवेदनशीलता रहेगी तथा उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिया जावेगा lवरिष्ठ नागरिकों ने अपनी बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ललितपुर के द्वारा पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार तीन माह में मीटिंग हाल योग व्यायाम तथा मनोरंजन कक्ष हेतु व्यवस्थित हॉल करके प्रदान करने को कहा था लगभग 5 माह होने पर भी आज तक स्थान प्राप्त नहीं हुआ है वरिष्ठ नागरिक दुखी मन से पुनः अधिशासी अधिकारी से निवेदन करते हैं की हाल की व्यवस्था तत्काल कराई जाए lइसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनेक बार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रियाओं को सुधारने हेतु निवेदन किया जाता रहा है किंतु उनमें सुधार न होने पर दुख व्यक्त किया गया l
इन बिंदुओं को शीघ्र अतिशीघ्र माननीय जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा l
बैठक में अध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर दुबे विजय नारायण बघेली प्रकाश नारायण देवलिया आत्माराम रिछारिया रमाकांत दीक्षित रमेश पाठक रविंद्र अशोक स्वर्णकार सुरेश चंद्र जैन डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव विजय सिंह परमार इंजीनियर संजय चौबे जगदीश प्रसाद पाराशर बलराम पचौरी मथुरा प्रसाद सोनी इंजीनियर राजा राम गोस्वामी अरविंद कुमार खरे देशराज सिंह नरवरिया प्रीतम लाल विश्वकर्मा कृष्णकांत सोनी चंद्रपाल सैनी श्री राम समाधिया केपी पांडे अमृत सिंह राजपूत शिवनारायण नायक सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे बैठक का संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया अंत में आसाराम तिवारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button