ललितपुर

ललितपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ

एक माह में प्रक्रिया पूरी करने के आदेश

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने दिए निर्देश
वरिष्ठतम अधिवक्ताओं की एल्डर्स कमेटी कराएगी चुनाव
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन ललितपुर के चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने जनपद में चुनाव संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिए हैं। काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ द्वारा पारित आदेश के अनुसार, अब एक माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करना होगा। दस्तावेजों के अनुसार, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर लाल जैन एड. द्वारा प्रेषित पत्र पर संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ने यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष/मंत्री जिला बार एसोसिएशन को निर्देशित किया गया है कि वह जनपद के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं की सूची के आधार पर नियमानुसार एल्डर्स कमेटी का गठन करें। यह कमेटी मॉडल बायलॉज के नियमों और उपनियमों के अंतर्गत चुनाव संपन्न कराएगी। बार काउंसिल के आदेश संख्या 156 दिनांक 08 मार्च 2026 के माध्यम से वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद परिणामों से बार काउंसिल को अवगत कराना अनिवार्य होगा। इस महत्वपूर्ण आदेश की प्रति जिला जज और जिलाधिकारी ललितपुर को भी प्रेषित की गई है, ताकि संबंधित पक्षों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बार काउंसिल के इस कड़े रुख के बाद अब अधिवक्ताओं के बीच चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button