ललितपुर
जब हम ना होंगे तो रो-रो के दुनिया ढूंढ़ेगी मेरे निशां….
किशोर कुमार के 96वें जन्म दिवस पर कलाकारों ने बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। हरफन मौला कलाकार आभास कुमार गांगुली उर्फ किशोर कुमार का 96 वां जन्म दिवस सौल्लासपूर्ण मनाया गया। किशोर कुमार फैन्स क्लब के सदस्यों ने द्वितीय जन्मोत्सव के रूप में स्थानीय मां गोमती फिजियोथैरेपी सेन्टर पर आयोजित किया। जिसमें सभी स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायन प्रतिभा को इस मंच के माध्यम से उभारा। सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन किया गया। तत्पश्चात किशोर दा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। दीप प्रज्ज्वलन प्रसिद्ध समाजसेवी मनमोहन जडिय़ा, मां गोमती फिजियोथैरेपी सेन्टर के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण देवलिया, वरिष्ठ शिक्षक रामकृष्ण शाक्य, वरिष्ठ कवि रविन्द्र पाठक ने किया। गीत-संगीत का जब सिलसिला शुरु हुआ तो एक से बढ़कर एक गीत स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किये। सबसे पहले जिले के विख्यात गायक कलाकार मुकेश वेगी ने जीवन से भरी तेरी आँखें मजबूर करें जीने के लिए गाया। पहले गाने से ही सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। फिर तो किशोर दा के मधुर गीतों की झड़ी सी लग गयी। सीनियर एड. प्रकाश नारायण देवलिया ने खिजां के फूल से आती कभी बहार नहीं, वरिष्ठ कलाकार हरिशंकर तिवारी ने मुसाफिर हूं यारो, रामकृष्ण शाक्य ने तेरी दुनिया से, सुबोध गोस्वामी सारस्वत ने मेरे नैना सावन भादों, संजय श्रीवास्तव ने मेरे दिल ने तडफ़ के जब नाम तेरा पुकारा, पत्रकार संजय ताम्रकार ने कहना है कहना है, धर्मेन्द्र बॉबी गोस्वामी ने ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना, समाजसेवी परवेज पठान ने तेरे चेहरे में वो जादू है, रंगमंच के अदाकार संजीव बाबरा ने जब दर्द नहीं था सीने में, डा.विजय द्विवेदी ने मेरे महबूब कयामत होगी, पूर्व पार्षद मुकेश रजक ने चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, संदेश परिहार ने हमें तुमसे प्यार कितना, विक्की रत्नाकर ने बिन फेरे हम तेरे, सौरभ जैन ने मंजिलें अपनी जगह हैं, अरमान कुरैशी ने बचना ऐ हसीनों, प्रतीक श्रीवास्तव ने ये दिल न होता बेचारा, आनन्द ने चेहरा है या चांद खिला है, राहुल पस्तोर ने फूलों के रंग से, अनिकेत सोनी ने तुम आ गये हो नूर आ गया है। जैसे किशोर दा के सदाबहार गीत प्रस्तुत किये। तत्पश्चात एक शाम किशोर दा के नाम के आयोजक शुभम् देवलिया चिंगारी कोई भड़के, डा. प्रबल सक्सेना ने मेरी उमर के नौजवानों और सुबोध शर्मा विश्वास ने मित्रता दिवस की रस्म निभाते हुये दोस्ती पर आधारित गीत दिये जलते हैं, फूल खिलते हैं अपने बिछड़े और वर्तमान दोस्तों को समर्पित किया। इस भव्य कार्यक्रम में हनुमान जयंती समिति के जिलाध्यक्ष पं बृजेश चतुर्वेदी, पर्यावरणविद् लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्यजी, वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डा.सौरभ देवलिया, ऑफ लिविंग ललितपुर चैप्टर की ओर से जगजीतसिंह जाखड़, जगदीश द्विवेदी, अमित पंथ, अर्पित बासु शर्मा, समाजसेवी कन्हैया नामदेव, संजीव नामदेव, स्मिता नामदेव, कौशल संगीत बहार के संचालक अखिलेश कौशल, ऐंकर रियाज मसूरी, संजीव बजाज बंटी, अजय सोनी, मुरारी सोनी, मि. एंड मिसेज आदर्श ताम्रकार, राजू आचार्यजी, प्रमेन्द्र खरे, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कुशल संचालन कर रहे सुबोध शर्मा ने सभी आगंतुक संगीत प्रेमियों का आभार जताया।