कानपुर

श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने हरियाली तीज एवं सावन उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर :  सिविल लाइंस स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में भारतीय संस्कृति की धरोहर एवं संस्कृति के लिए समर्पित श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने अपने मंच पर सखी सहेलियों के साथ कजरी,लोकगीत एवं सावन उत्सव भारती परंपरा के साथ मनाया आपको बता दें कि श्री राधा रमण सेवा संस्थान का आयोजन अध्यक्ष प्रधान अध्यापक हेमन् संत जो श्री राधा रमण संस्था की नई अध्यक्ष चुनी गई वहीं उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया आपको बता दें कि श्री राधारमण सेवा संस्थान की संस्थापिका संध्या पाण्डेय ने बताया भारतीय संस्कृति की झलक लिये ..बदरा आयो रे बदरा……चूड़ी मजा ना देगा कंगन मजा ना देगा तेरे बगैर सजन सावन मजा ना देगा…… गीतों पर सभी सखियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति गीत एवं नृत्य से दी। वही अध्यक्षा हेमन संत ने संस्था के उपदेशों को बताया कि भारतीय संस्कृति धरोहर को बचाए रखने के लिए यह कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से कजरी,लोकगीत सावन के गीत एन नृत्य को महत्व दिया गया। इस अवसर पर रेखा त्रिपाठी सीमा शुक्ला,सुमन वर्मा,साधना,रेणु तोमर,डॉ. संतोष अंजू त्रिपाठी,निर्मला पांडे,मालती,सुषमा शर्मा,कजरी सुनाय,निर्मला पांडे,ओम लता वर्मा सहित इनरव्हील क्लब कानपुर विदुषी की अध्यक्ष सीमा वर्मा,लोक सेवक मंडल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कौशल,नमिता मालवीय उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button