सिंगरौली

सायकल चलाकर कार्यालय पहुचे नगर निगम आयुक्त, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा ने आज सायकल चलाकर कार्यालय पहुचे। निगमायुक्त ने अपने आवास से सायकल की सवारी करते हुयें कार्यालय पहुच पर्यावरण संरक्षण सहित ईधन बचत का संदेश दिया। साथ निगम के कार्यरत अधिकारियो कर्मचारियो को भी संप्ताह में एक दिवस मंगलवार को सायकल से कार्यालय आने के लिए प्रेरित किया। निगमायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी जिनके आवास कार्यालय के समीप है वे पैदल चलकर या जिनके आवास से कार्यालय की दूरी अधिक है वे सायकल से एक दिन कार्यालय आए इस एक छोटी पहल से ही सभी अधिकारी कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के साथ ही ईधन बचत की नई परम्परा प्रारंभ कर सकते है। विदित हो कि रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के द्वारा मंगलवार को सायकल डे के रूप में मनाने का नवचार किया गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुयें निगमायुक्त ने सायकल की सवारी कर इस नवाचार में अपनी सहभागीता दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button