अमरोहा

भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील  के ग्राम दमगड़ी में भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस का मंगलवार को 2 अक्टूबर पर होने वाले संगठन के विस्तार को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया l बैठक की अध्यक्षता शीशराम सिंह सैनी एवं संचालन अंकुश सैनी ने किया lबैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अमरोहा दीपक गुर्जर ने कहा कि जन जागरण अभियान किसान मजदूर एवं और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से हो रहा है l जो कि संगठन हमेशा से ही किसानों की विभिन्न मांगों को धरातल से लेकर संसद तक उठाकर समाधान कराने के लिए प्रयासरत है l और साथ ही सभी से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान करना ही संगठन का मौलिक उद्देश्य है जिससे कि किसानो पर किसी भी प्रकार से कोई भी समस्या उत्पन्न न हो l बैठक में बिजली का बिल अधिक आना, खाद आपूर्ति न होना तथा अमेरिका से आयातित मांसाहारी दूध का विरोध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया l वहीं अगली मीटिंग में होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया l कार्यकारिणी द्वारा ब्रह्मानंद सिंह सैनी को तहसील सचिव हसनपुर, जसवंत सिंह सैनी को ब्लॉक प्रभारी हसनपुर एवं अंकुश सैनी को ग्राम महासचिव नियुक्त किया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमरोहा दीपक गुर्जर, जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, विनोद चौधरी तहसील प्रभारी आदि किसान नेता मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button