मेरठ

16 वर्षीय किशोरी से रेप, गर्भवती हुई तो खुला मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी विशाल ने किशोरी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। तीन महीने पहले उसने किशोरी से रेप किया।

आरोपी ने पीड़िता को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से किशोरी ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। मंगलवार रात किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच में वह तीन माह की गर्भवती पाई गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button