मेरठ

नोबल पब्लिक स्कूल काफाउंडर्स डे मनाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। नोबल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में फाउंडर्स डे बड़े हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। आज ही के दिन विद्यालय के संस्थापक एवं सचिव अनिल चौधरी का जन्मदिवस भी है, जिसे पूरे विद्यालय परिवार ने सादगी, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन अनिल चौधरी द्वारा विद्यालय परिसर में नव ग्रह वाटिका की स्थापना के साथ अन्य प्रजाति के पौधारोपण के साथ हुई, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश दिया गया। इस पुनीत कार्य में एनसीसी के कैडेट्स एवं एएनओ आयुषी त्यागी ने भी गार्ड ऑफ ऑनर करते हुए सक्रिय सहयोग प्रदान किया।जन्मदिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एमडी अमित कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी व समस्त स्टाफ गण द्वारा मिलकर सूक्ष्म यज्ञ में आहूति के साथ साथ केक सेरेमनी भी की । सभी स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक गान द्वारा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में  विद्यालय परिवार के सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और प्रबंधन टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
यह दिन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा, सौहार्द और समर्पण का प्रतीक बन गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button