मथुरा

सीएम के समक्ष रखी 5 गांव पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। नौहझील के मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने 5 बड़ी गांव पंचायत नौहझील, मांट, सुरीर, शेरगढ़ और सोनई को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग सीएम के समक्ष रखी। विधायक ने बताया कि इन कस्बों का जनसंख्या, भूगोल व विकास की दृष्टि से नगर पंचायत बनना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही पांचों कस्बों को नगर पंचायत घोषित किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विधायक ने सड़क, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति व शिक्षा से जुड़े कई विकास कार्यों की मांग रखी। वहीं विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष क्षेत्र में खेल मैदानों के विकास की मांग का उठाया उठाया था। प्रदेश सरकार ने शेरगढ़ खेल मैदान के लिए 37.74 लाख, नौहझील खेल मैदान के लिए 44.08 लाख व मांट खेल मैदान के लिए 45.79 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button