अमरोहा

अमरोहा में व्यक्ति की दीवार के नीचे दबकर मौत

बारिश से गिरी दीवार, परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाही किया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील में बारिश के कारण गिरी दीवार के नीचे दबकर स्पेलर मालिक की मौत हो गई। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद मुरसलीन पुत्र यामीन का गांव में धान निकालने का स्पेलर था। बुधवार को मुरसलीन ठेकेदार को धान की भूसी बेच रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई।
मलबे से उन्हें बाहर निकाला
वह दीवार के नीचे पूरी तरह से दब गए। वहां काम कर रहे मजदूरों और परिजनों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाला। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें रहरा के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें हसनपुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मुरसलीन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिक बारिश के कारण दीवार के नीचे पानी भर गया था, जिससे दीवार कमजोर होकर गिर गई। स्पेलर संचालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रुबीना के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button