बेतुल

बैतूल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन राय का प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत

बीआरसी कार्यालय में हुआ गरिमामय कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के निर्विरोध नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सचिन राय के प्रथम नगर आगमन पर 5 अगस्त को चिचोली में भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय स्तंभ चौक पर कर्मचारी साथियों द्वारा जोरदार स्वागत कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। स्वागत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तत्पश्चात बीआरसी कार्यालय चिचोली के सभा कक्ष में गरिमामय स्वागत सभा का आयोजन किया गया।सभा में सचिन राय के साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण नरवरे, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा साहू का भी भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिचोली ब्लॉक के सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में आत्मीय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष अतुल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, मनोज आंवलेकर, राजेंद्र कटारे, अरविंद तायवाडे, सुभाष बागवे, सुनील वागद्रे, अजय मालवीय, वीरेंद्र धुर्वे, श्रीमती मोना घाटोडे, ओम प्रकाश सरोने, ओझु धुर्वे, संतोष राठौर, शंकर कहार, अनिल आर्य, अशोक गलफट, विनोद टाले, प्रदीप सोनी, शरद सोनी, प्रदीप आर्य, संतोष शेषकर, राजेश बिसोने, विनायक कुंभारे, शिवकिशोर मोखड़े, अभिनंदन जैन, हेमंत जैन, आसिफ खान, राजकुमार राठौर, सुरेश बाथरी, राजकुमार आर्य, कैलाश यादव, अतुल आर्या और कृष्ण लोखंडे सहित अनेक कर्मचारियों ने मिलकर किया। चिचोली क्षेत्र में पहली बार किसी जिला अध्यक्ष के स्वागत में इतना बड़ा आयोजन देखने को मिला, जिससे कर्मचारियों में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह और विश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button