झांसी
शहर से गांव तक खाद्य विभाग ने लिए पनीर, घी, मावा के नमूने
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारों के मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पनीर, घी, मावा से लेकर मिठाई तक के नमूने लिए । खाद्य विभाग के निशाने पर दूसरे राज्यों से आने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थ हैं नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है ।सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार ने बताया कि टीम ने मऊरानीपुर के बड़ा बाजार में बड़े दूध भंडार से पनीर, घी और मावा के नमूने लिए । वहीं बबीना के राजा स्वीट हाउस से मिल्क केक, बूंदी के लड्डू, ख़ैलार के जय भोले मिष्ठान भंडार से दही और श्री राधे मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, गणेश चौराहा के जय मां काली मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू, मुस्कान स्वीट्स से मिल्क केक, बंटी डेयरी पंचवटी कॉलोनी से पनीर के नमूने लिए गए ।
इस दौरान टीम में सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे ।
इस दौरान टीम में सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे ।

