ललितपुर

सड़क सुरक्षा दिवस को लेकर बच्चों ने बनाए चित्र

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,  ब्यूरो
ललितपुर। सड़क सुरक्षा दिवस को लेकर बुधवार को ग्राम पनारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित वाद-विवाद, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा दिवस को लेकर कई नवाचार भी बच्चों द्वारा बताये गये। प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजयी रहे प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार विद्यालय प्रबंधन की ओर से देकर पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय की ओर से मोहम्मद जाकिर ने सड़क सुरक्षा दिवस पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव करने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कहा कि वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, तीन सवारियां न बैठायें और नशे की हालत में वाहन को कदापि न चलायें। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। प्रधानाध्यापिका सीमा जैन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी सड़क सुरक्षा दिवस को लेकर जागरूक करना होगा। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सचिन विश्वकर्मा, द्वितीय राशि, तृतीया प्रवीण और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नरेंद्र, द्वितीय स्थान पर बेशना, तृतीय स्थान पर देव रहे। जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर सोनाक्षी, तृतीय स्थान पर काजल रही। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सीमा जैन, मोहम्मद जाकिर, श्रीमती प्रतिभा यादव, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती खुर्शीद बानो, श्रीमती तारा, श्रीमती नंदिनी, श्रीमती पूर्णिमा उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button