पाकुड़
झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सीएम हेमन्त को भेंट की दिशम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर, व्यक्त किया संवेदनाएं
JMM youth leader Upasana Marandi presented a picture of Disham Guru Shibu Soren to CM Hemant and expressed condolences

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पॉल दिनांकरण और झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने बुधवार को उनके आवास पहुंचकर मुलाक़त की और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के इस दुनिया से चले जाने का ग़म मुख्यमंत्री से साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को स्वर्गीय शिबू सोरेन का एक तस्वीर भेंट किया एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट किया। साथ ही दिवंगत शिबू सोरेन की आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



