पाकुड़
जल महोत्सव पखवाड़ा में झिकरहटी पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा, उपायुक्त ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Special Gram Sabha in Jhikrahati East Panchayat during Jal Mahotsav fortnight, Deputy Commissioner gave message of water conservation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत झिकरहटी पूर्वी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की। उपायुक्त ने पंचायत को मॉडल स्वच्छ पंचायत बनाने पर जोर देते हुए नाडेप, सोक पिट, प्लास्टिक वेस्ट बूथ और सेग्रेगेशन बिन के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही “सेल्फी विथ क्लीन सोर्स” अभियान की शुरुआत कर ग्रामीणों से जल स्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया।



