गोड्डा
शिबू सोरेन के निधन पर एसआरटी कॉलेज, धमड़ी में दो मिनट का मौन रख मनाया गया शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/मेहरमा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक मनाया गया, जहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं इस मौके पर एसआरटी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० शंभू कुमार सिंह ने दिशोम गुरु के जीवनी, उनके संघर्ष पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी महेश्वर इंदवार, प्रो० नंदलाल पासवान, प्रो० पुनीत सुरीन, प्रो० जेबा अनवर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे ।



