बिजनौर

सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के बाईपास रोड पर हिलर्स अस्पताल के पास तेज बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे बाईपास पर यातायात पूरी तरह रुक गया। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक रवि नैन ने स्वयं कुल्हाड़ी लेकर तेज बारिश में पेड़ को काटना शुरू किया। काफी मेहनत के बाद उन्होंने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो सका।पिछले 36 घंटे से बिजनौर में हो रही बारिश के कारण यह पेड़ गिरा था। सूचना मिलने पर यातायात उपनिरीक्षक रवि नैन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ बड़ा होने के कारण आसानी से नहीं हट पा रहा था। इसलिए रवि नैन ने खुद ही कुल्हाड़ी लेकर पेड़ को काटने का काम शुरू किया। उन्होंने पेड़ के कई हिस्से अलग-अलग काटे और सड़क से हटाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे पुलिस की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button