बरेली

कांग्रेस के पदयात्रियों का बरेली में किया गया भव्य  स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जनपद लखीमपुर की तहसील धौरारा से पदयात्रा करते हुए मा. सोहेल अंसारी जी एवं मा.नौशाद अंसारी दिल्ली के लिए पदयात्रा कर रहे हैं । उनका एकमात्र लक्ष्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से मिलकर जनपद की समस्याओं उठाने है । बरेली महानगर की सीमा में पहुंचने पर बैरियर 2 एवं रोहिलखंड विश्वविद्यालय गेट पर उनका भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट,जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल राजा खान एडवोकेट,   शहर के उपाध्यक्ष आशीष रुस्तम, शहर महामंत्री डॉक्टर सरताज हुसैन, शहर महामंत्री जहीरूद्दीन मुन्ना पार्षद, कोषाध्यक्ष तीर्थ मधुकर, सचिव सफदर अली बुखारी, उपाध्यक्ष उल्फत सिंह कठेरिया, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, वार्ड के अध्यक्ष समीर रजा, वार्ड के अध्यक्ष फैयाज खान और  यूथ कांग्रेस जिले के महासचिव तैयब अली आदि ने गर्मजोशी से दोनों पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button