ललितपुर
लायंस क्लब का विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ जनकल्याणकारी आयोजन
सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य का संगम : सन्मति सराफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कीर्तिशेष रामगोपाल साहू की पुण्य स्मृति में लायंस क्लब गर्व व स्थानीय एक हॉस्पिटल के तत्वावधान में सदनशाह चौराहा पर एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शिविर में हृदय रोग, कैंसर, लीवर रोग, सामान्य चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच, परामर्श एवं प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डा.अनवर अली (हृदय रोग विशेषज्ञ), डा.अभिषेक शर्मा (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डा.प्रदीप सोनी (जनरल फिजिशियन), डा.प्रियेश बंसल (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) एवं डा. शैलेंद्र जैन (लीवर रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सन्मति सर्राफ ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल विश्व की अग्रणी सेवा संस्थाओं में से एक है, जो 200 से अधिक देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, भूख निवारण, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। हमारी डिस्ट्रिक्ट थीम सहजता से दान करें के अंतर्गत हम सेवा को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चिकित्सकों ने रोगों की रोकथाम, समय पर जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि नगर विधायक रामरतन कुशवाहा, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-बी2) एमजेएफ लायन सन्मति सर्राफ, आरएसएस जिला कार्यवाह आशीष चौबे, उ.प्र.प्रा.शि.संघ जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, ओ.पी. विरथरे, लॉ.बृजमोहन संज्ञा मौजूद रहे। शिविर में रीजन चेयरपर्सन ला. कैलाश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन ला.डी.एस. विवेक, ला.गिरीश कुमार साहू, ला. जितेंद्र कुमार शर्मा, ला.दीपक नामदेव, ला.आजम बेग, ला.रवि श्रीवास्तव, ला.अनिल जैन, ला.सुरेंद्र राठौर, ला.संजय जैन, ला.जितेंद्र जैन, ला.लक्ष्मी साहू, ला.नितिन श्रीवास्तव, ला.शंकर राजा, ला.धर्र्मेंद्र यादव, ला.राजकुमार राठौर, ला.इंद्रजीत कुशवाहा, ला.नीलेश्वर राठौर, ला.फूलचंद राठौर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त हरपाल सिंह चंदेल, माधव, राजीव कटारे, नारायण पांडे, वीर दुबे, पुरुषोत्तम नारायण साहू, रामकिशोर विश्वकर्मा, बृजेश चौरसिया, अरविंद नायक, प्रमोद साहू, मनीष पटवारी, बृजेश साहू, राजपाल यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, आचार्य जी, डा. आर.सी. साहू, राजीव गुप्ता, महेंद्र पेंट, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 145 मरीजों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। संचालन ला.बृजमोहन संज्ञा व ला.जितेंद्र जैन ने किया। अंत में अध्यक्ष ला.गिरीश कुमार साहू ने आभार जताया।