
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पुलिस ने पहुंच कर दिया भंड़ाफोड़..
फूलों के व्यापार में घाटा होने पर बनाई थी अवैध हथियार फैक्ट्री ….
हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 6 बने-अधबने अवैध तमन्चे तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को हापुड, अलीगढ़, गाजियाबाद व आस पास के क्षेत्र में 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।
हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने महेश पुत्र रामशरण निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हाल पता अशोक नगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसने मुकीमपुर के जंगल में एक सुनसान खंडहर में अस्थायी फैक्ट्री बनाई हुई थी,जिसमें अपराधिक किस्म के लोगों की डिमांड के आधार पर अवैध हथियार तैयार कर सप्लाई किया करता था।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पहले फूलों को बेचने का कारोबार किया करता था । जब फूलों के कारोबार से ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ तो उसने फूलों के कारोबार को बंद कर अवैध हथियारों की सप्लाई का कारोबार शुरू कर दिया। जिसमें हापुड़,अलीगढ़, गाजियाबाद आसपास के जिलों में अवैध हथियार 5 हजार से 6 हज़ार रुपए के बीच में बेचकर लाभ कमाता था। हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध फैक्ट्री में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने बताया कि , हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस टीम को अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिसमें एक अवैध हथियारों को सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त महेश को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियारों को बनाने के उपकरण तथा 6 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। पकड़ा गया अभियुक्त पहले फूलों को बेचने का काम करता था। फूलों के काम में घाटा होने के कारण उसने अवैध हथियार बनाने का कारोबार शुरू किया था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।



