विधायक बसंत दास ने जनता की सेवा के लिए असम के मंगलदोई में निज दाही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : लोगों की सेवा के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्मित दाही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नए भवन का उद्घाटन आज गुरुवार को किया गया। असम के मंगलदोई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बसंत दास ने भवन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि जिले को यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राप्त हुआ था। विधायक के अलावा आज के कार्यक्रम में दाही पंचायत की अध्यक्ष करबी देवी, दाही नगांव के वार्ड सदस्य मंटू डेका, जलजोली ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उप-मंडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिव्यज्योति डेका, डॉ. बिपाशा मजूमदार, चिकित्सक, निज दाही लघु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दरंग के जूनियर इंजीनियर हिमांशु नाथ के साथ क्षेत्र के आधा सौ लोग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।



