बाराबंकी

जनता दर्शन पर बढ़ रहा जन का विश्वास, समस्याओं का हो रहा है त्वरित समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है। जिसके चलते जनता दर्शन पर जनमानस का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी स्वयं प्रतिदिन  प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनते है और जिले के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे के बीच जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई करें और प्राथमिकता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान कराए।
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि
इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं को अनसुना करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
निम्नांकित समस्याओं का हुआ समाधान
1. राधेश्याम निवासी जहांगीराबाद ने धारा 30 के आदेश दिनांक 10.06.2024 की मूल प्रति गायब होने के सम्बंध में शिकायती पत्र दिया था। जिसके क्रम में राजस्व टीम  द्वारा शिकायतकर्ता की समस्या को दूर करते हुए समस्या का निस्तारण किया गया।
2. शिव कुमार निवासी तेलवाय, तहसील रामनगर ने अपने शिकायती पत्र में माता शिवरानी पत्नी हरिबक्स सिंह का नाम दर्ज कर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की फरियाद की थी। जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, से  प्रमाण पत्र जारी करवाकर सम्बंधित को हस्तगत करवा दिया गया।,
3.  डॉ प्रदीप कुमार सोनी  तहसील रामनगर, ने शिकायती पत्र देकर गाटा संख्या 49 की पैमाइस कराकर मेड़बन्दी कराने का अनुरोध किया था जिसके क्रम में राजस्व टीम द्वारा सम्बंधित शिकायतकर्ता के खेत की मेड़बंदी करवा दी गयी है।
4. प्रदीप कुमार एडवोकेट निवासी चक करिमाबाद ने नाली को रोड़ से एक फिट ऊंची बनवाये जाने तथा नाली निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की जांच के लिये पत्र दिया था जिसके क्रम में सम्बंधित विभाग द्वारा जांच की गई जिसमें कार्य की गुणवत्ता संतोष जनक पाई गई कुछ जगहों पर वाहनों और जानवरों द्वारा नाली का प्लास्टर क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक करवाया गया और शिकायत कर्ता के घर के पास जलभराव न हो इसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button