गोड्डा

सदर अस्पताल के विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी से उपायुक्त ने ली फडबैक, 

सिविल सर्जन को दए आवश्यक दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय के सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में सदर अस्पताल का निरीक्षण करने वाले सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनसे फीडबैक ली गई। बैठक के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी गई की सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा पाया गया कि विभिन्न वार्ड में बेड शीट की साफ-सफाई, आधार सेंटर, आयुष्मान कार्ड बंद पाए गए। साथ ही साथ शौचालय में हैंड वॉश नहीं पाए गए। जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया के द्वारा बताया कि अपने निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सदर अस्पताल में किचन की साफ सफाई, रोस्टर के अनुरूप स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी सही से नहीं प्रदर्शित गया था। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल के द्वारा बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर महिला एवं पुरुष के अलावा अत्यधिक लोग भीड़ जमा कर देते हैं। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।सहिया हेल्प डेस्क में सही तरीके से रोगियों को जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है। जिनको लेकर रोगियों को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुष्मान कार्ड का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है। रोगियों को आधार कार्ड एवं राशन कार्ड में त्रुटि होने पर आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। सदर अस्पताल में मरीज के साथ अटेंडेंट के अलावा अन्य लोग भीड़ एकत्रित कर देते हैं। जिनको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम के द्वारा बताया गया कि हॉस्पिटल निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्डों की साफ सफाई सही तरीके से नहीं की जा रही है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। फायर एक्सटिंग्विशर की डेट भी एक्सपायर पाए गए उन्हें अपडेट करने की जरूरत है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी के द्वारा बताया गया कि आईसीयू वार्ड में डस्टबिन सही तरीके से नहीं रखा जा रहा है। जिनमें सुधार करने की जरूरत है। अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू के द्वारा बताया गया कि रोगियों को विभिन्न वार्डों में जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिनके लिए परेशानी बनती है।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन एसी शर्मा को निर्देश दिए गए कि रोगियों के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था, अस्पताल की साफ-सफाई, डॉक्टर, नर्स एवं सफाई कर्मियों के लिए ड्यूटी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने एवं एक्स सर्विसमैन सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति एवं वर्तमान में सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति किए जाए। ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाई जा सके। उल्लेखनीय की सदर अस्पताल के विधि व्यवस्था में सुधार ले जाने को लेकर उपायुक्त द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी को सप्ताह के सात दिन सदर अस्पताल का औचक का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था। निरीक्षण के उपरांत पदाधिकारी की ओर से उपायुक्त के समक्ष अस्पताल के खामियों को बनाने का काम किया गया। दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा, अस्पताल मैनेजर मोनाली राय एवं सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button