शासकीय बा.उ.मा.विद्यालय चाँद में किया गया सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिन्दवाड़ा : चाँद गुमगांव के संकुल केंद्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गत दिवस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत सीनियर वर्ग खेलों का आयोजन प्राचार्य महेश कुमार रघुवंशी,के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में बंटी पटेल, नीरज पटेल,व बनवारी माहोरे,उपस्थित हुए, जिनका पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत खेलों के अंतर्गत सर्वप्रथम कबड्डी में बालक वर्ग में सेमीफाइनल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव के मध्य हुआ, जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद ने विजय प्राप्त की । द्वितीय बालक कबड्डी देव पब्लिक स्कूल चाँद व शासकीय हाई स्कूल गुमगांव के मध्य हुई, जिसमें देव पब्लिक स्कूल ने विजय पाई l और फाइनल मैच शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद व देव पब्लिक स्कूल चाँद के मध्य हुआ जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े अंतर से विजयी हुआ। इसी प्रकार बालिका कबड्डी में सेमीफाइनल पी,एम, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव के मध्य हुआ, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव विजयी रहा । बालिका कबड्डी में फाइनल मैच शासकीय हाई स्कूल गुमगांव व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव के मध्य हुआ, जिसमें बादगांव ने विजयी प्राप्त की, इसी प्रकार खो,खो बालिका वर्ग में सेमीफाइनल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव व शासकीय हाई स्कूल गुमगांव, के मध्य हुआ, जिसमें गुमगांव ने विजय प्राप्त की ।



