पाकुड़
महेशपुर आदिवासी इकाई ने दी श्रद्धांजलि, सामसुन मुर्मू ने की भागीदारी
Maheshpur tribal unit paid tribute, Samsun Murmu participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी इकाई ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व सीएम सह- राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही दिवंगत शिबू सोरेन की आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया। जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, झामुमो जिला सह-सचिव कुणल अल्फ्रेड मुर्मू, दिलीप सोरेन, सुशील हेम्ब्रम, जोगेन मुर्मू, साइमन मुर्मू, निखिल हांसदा, प्रकाश बेसरा, महेश्वर किस्कू समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोकसभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।



