मुरादाबाद

मारपीट कर किया घायल अन्य सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद। भोजपुर ग्रामीण हरपाल सिंह पुत्र रामदास सिंह ग्राम मेदनीपुर ने थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी के चचेरे भाई धीरेन्द्र का पड़ोस के कुछ व्यक्तियों से 25 जुलाई को आपसी कहा सुनी व मारपीट हो गयी थी। मेरे भाई द्वारा मुझे सूचना मिलने के बाद उक्त घटनाक्रम की कानूनी कार्यवाही कराने हेतु थाने जा रहा था। तभी रास्तें में सुदन यादव पुत्र गुलाब सिंह यादव निवासी ग्राम मेदनीपुर ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ हमला कर दिया जिससे प्रार्थी घायल हो गया। घायल अवस्था में प्रार्थी अपने साथ हुई घटना क्रम की रिपोर्ट कराने थाने जा ही रहा था कि प्रार्थी को सूचना मिली उक्त मुल्जिम सुदन यादव के दोनो पुत्र राहुल यादव एवं अतुल यादव एवं दो तीन अज्ञात लोगों ने प्रार्थी के चचेरे भाई नवनीत यादव पर हमला बोल दिया उक्त मुल्जिमानों द्वारा पहले मेरे साथ तथा बाद में मेरे चचेरे भाई के साथ जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के भाई को जमीन पर गिरा लिया तथा उसका गला जोर से दबा दिया प्रार्थी व भाई की स्थिति गम्भीर है। जिला अस्पताल में भर्ती है। कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकतें, जान व माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button