बरेली
फर्जी आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने में जनसेवा केंद्र का संचालक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगों के फर्जी आधार, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और स्टांप लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। यहां पहले से चालू सिम कार्ड भी बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने छापा मारकर केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खजुरिया घाट स्थित जनसेवा केंद्र का आधा शटर गिराकर बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


