रामपुर शाहबाद
रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने सैफनी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, ट्रैक्टर से पहुंचे ग्राम ललवारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर सैफनी। लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने शनिवार को सैफनी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। रामगँगा में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के लिए सांसद को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। वे ग्राम ललवारा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और हालात का जायजा लिया।ग्राम ललवारा समेत आस-पास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस गया है।सांसद नदवी ने जिले के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने व ग्रामीणों को मुआवजा दिलाया जाने की मांग की उनके साथ क्षेत्र व जिले के सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


