अमरोहा

अमरोहा में दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला

चार महिला घायल, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : धनोरा थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। घटना में एक दलित परिवार की चार महिलाएं घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, यह विवाद बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान शुरू हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने दलित परिवार के सदस्यों को पीटा और महिलाओं के साथ भी मारपीट की।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button