खैरथल

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा क्लेम सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी स्तर पर किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री चौहान के द्वारा राज्य में लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने समारोह मे किसानो को अधिक से अधिक फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना 2016  मे प्रारम्भ की गई थी। खरीफ सीजन मे खरीफ फसलो की कृषक हिस्सा राशि 2% और रबी फसलो की कृषक हिस्सा राशि 1.5% कृषको से ली जाती है। उन्होंने बताया की जिले मे खरीफ-23 मे 101 किसानो को, रबी -23-24 मे 14किसानो को, खरीफ -24 मे 1739 किसानो को और रबी -24-25 मे 51 किसानो को फसल बीमा योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button