अलवर

हर घर तिरंगा अभियान

जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित करने का किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
जल संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में आमजन ने लिया उत्साहपूर्वक भाग श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में आयोजित किया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मंगलवार को तिरंगे के सम्मान में जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट कार्यक्रम सहित विभिन्न तिरंगा गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते
हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित हुई, जिसमें बडी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान कर स्वच्छ जीवनशैली का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला मुख्यालय पर कम्पनी बाग में एवं उपखण्ड, पंचायत व ग्राम स्तर पर हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट कार्यक्रम का आयोजित हुआ। वहीं जिले के पर्यटन स्थलों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं आम नागरिकों ने बढचढ़कर भाग लिया तथा गर्व के क्षणों को महसूस किया। इसी प्रकार जिले के सभी गांवों में जल जीवन मिशन की संरचनाओं की सफाई और सौन्दर्यकरण के कार्य कराए गए। जिला, उपखण्ड व ग्राम स्तर पर कचरा प्रबंधन तकनीक (पृथकीकरण, कम्पोंटिंग), शौचालय रख-रखाव, जल संरक्षण, भूमिगत जल संग्रहण, जलस्त्रोत संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोसाहित, व्यक्तिगत शौचालय की क्षेत्रवासियों द्वारा सफाई तथा जल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को देशभक्ति थीम से पेन्ट व सजावट के कार्य कराए गए जिनमें जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं तथा सम्पूर्ण जिलेवासी उत्साह के साथ बढचढकर भाग लेकर देशप्रेम का संदेश दे रहे हैं।
जिला कलक्टर ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित करने का किया आह्वान
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश की आजादी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले महापुरूषों, शहीदों एवं देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले देशभक्तों को हृदय से नमन किया जाता है। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से आ‌ह्वान किया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर अपने घर एवं कार्यालयों में दीप प्रज्जवलित कर शहीदों की शहादत का सम्मान कर उन्हें नमन करें। साथ ही स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति का इस पावन कार्य को जन-जन में फैलाने के लिए उत्साहवर्धन करें।
13 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को अलवर शहर में होप सर्कस से नंगली सर्किल तक प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तिरंगा यात्रा का आयोजन, मिनी सचिवालय से शहीद स्मारक कम्पनी बाग तक दोपहर 1 बजे कार व बाइक द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन होगा। वहीं जिला स्तर पर होप सर्कस, मिनी सचिवालय, मूसी महारानी की छतरी, नंगली सर्किल, शहीद स्मारक, सागर जलाशय पर तथा उपखण्ड, पंचायत व ग्राम स्तर पर हर तिरंगा रोशनी कार्यक्रम का आयोजन, जिले के समस्त उपखण्ड, पंचायत समिति, नगरीय निकायों व ग्राम स्तर के सार्वजनिक स्थानों व विद्यालयों में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। वहीं समस्त उपखण्ड, पंचायत समिति व नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर 1 बजे से बाइक, कार व ट्रैक्टर द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन होगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के समस्त कार्यालयों, निजी भवनों, सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना एवं तिरंगा कैनवास व समस्त निजी व सरकारी संस्थानों पर डेकोरेशन होगी तथा जिले के समस्त औद्योगिक इकाइयों में हर घर तिरंगा सेल्फी, रैली तथा कैनवास कार्यक्रम, जिले के विद्यालयों व आंगनबाडी केंद्रों पर प्रदर्शनी व डेकोरेशन होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button