रजक विकास समिति का मिलन समारोह संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। रजक विकास समिति, जनवृत-12 के तत्वाधान में रविवार को नववर्ष बसंत उत्सव मिलन समारोह वर्ष-2026 का आयोजन खालसा स्कूल सेक्टर 12 के मैदान संध्या 2.30 बजे किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ज्ञान शंकर रजक एवं संचालन श्री राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सचिव श्री लोहड़ी रजक ने कहा कि यह बसंत, ऋतुओं के राजा बसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में उमंग और नई शुरुआत लाता है। हम सभी को भी इस प्राकृतिक बदलाव से रजक समाज को सीख लेना चाहिए एवं प्राकृतिक का आनंद लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री ज्ञान शंकर रजक ने सभी लोगों को नववर्ष बसंत उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए रजक समाज के सभी लोगों से महिलाओं एवं बच्चों की अनिवार्य शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यही वह चाभी है जो विकास का रास्ता खोल सकती है।
मौके पर जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, फिरंगी बैठा, संजय रजक, महेंद्र रजक, जितेन्द्र रजक, भोला रजक, बसंत रजक, रामाशीष रजक, सुनील कुमार, बचुचु रजक, जयराम रजक, रंजीत कुमार रजक, बीमल रजक आदि भी शामिल रहे।



