हापुड़

सरस्वती ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय ( SBVM) की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने हर घर तिरंगा लगाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय दिवस पर हापुड के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पुठिया के नेतृत्व में सरस्वती ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय ( SBVM) की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प किया तथा साथ ही सेल्फी पॉइंट पर अपनी सेल्फी भी ली । कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका मंदिर की छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत ,भारत देश महान है, व योग की प्रस्तुति दी गई। सभागार में उपस्थित जन मानस का हृदय देश प्रेम की भावना से भर गया। छात्रा ईशा सैफी व एसएसबी इंटर कॉलेज के छात्र कनिष्क वत्स द्वारा ओजस्वी स्पीच दी गई । आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा “जय भारती जय भारती “गीत पर सामूहिक नृत्य किया। जिसने वहां उपस्थित सभी भारतीयों को मंत्र मुक्त कर दिया तथा एक ओज और उत्साह प्रत्येक भारतीय के दिल में भर गया। कार्यक्रम का संचालन एस एस वी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ वंदना वशिष्ठ ने किया। प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर श्रीमती शैलजा जी का सहयोग रहा। नगर पालिका परिसर में समेकित वाल विकास परियोजना, ग्रामीण महिला उत्थान समिति पिलखवा ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,जिला नगरीय विकास अधिकरण ,जिला उद्योग केंद्र DIC पिलखवा द्वारा स्टॉल भी लगाए गए । जिसे नगर पालिका परिसर देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत दिखा , हर सदस्य के चेहरे पर जोश व उत्साह साफ झलक रहा था । कार्यक्रम का समापन हापुड के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने सभी का आभार व्यक्त कर किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button