राजस्थान
शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों का सम्मान समारोह किया आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा के मालियर जट्ट गांव में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार देश की रक्षा सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों का सम्मान समारोह का आयोजन शहीद स्व. श्री पप्पू राम जी स्मारक ग्राम मालियर जट्ट में उनकी धर्मपत्नी व बड़े भाई का माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया तथा शहीद स्व.श्री विजय सैनी जी के भाई व पुत्र का, अग्निवीर स्व. श्री संजीव सैनी के माताजी व पिताजी का माला एवं शाल पहना कर सम्मान किया गया।
उनके द्वारा देश की रक्षा मान सम्मान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधुड़ी, महामंत्री अनिल दहीया, पार्षद रवीन्द्र कुमार, जाटव समाज अध्यक्ष सुरेश फौजी, एडवोकेट ओमप्रकाश केला, विवेक शर्मा, राजकुमार अडवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कंवर सिंह, अशोक चौधरी, जेना राम, देवी राम, सुभाष, विजय सिंह, लक्ष्मन सिंह, राजू, बच्चू राम जी, लीला राम सहित शहीद परिवारों के परिजन उपस्थित थे।
साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी को प्रेरित किया गया।




