मुरादाबाद
त्योहार को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थाना परिसर में बुधवार को आगामी त्योहार जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण रही। इस बैठक में नगर और थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। नवागत सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बैठक में आए लोगों से परिचय कर आगामी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शलान अख्तर, गुलाम मोहम्मद, डॉ आलम, गुलाम गोस, सभासद यासीन मलिक, मोहम्मद रफी, नाजिर, इस्तेकार, तौकीर कुरैशी, कय्यूम, शरीफ उर्फ कल्लू आदि संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।



