बागपत

बागपत से बड़ी खबर सिपाही ने मारा युवक को थप्पड़।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही द्वारा युवक को थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम कानून-व्यवस्था और पुलिस की छवि को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही उस समय डायल 112 पर ड्यूटी पर था, जब यह विवाद हुआ। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और उच्चाधिकारियों की निगरानी में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button