गोड्डा
गोपीचक में एसबीआई बैंक के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- उप महाप्रबंधक बोले- बैंकिंग सुविधाओं से ग्राहकों को मिलेगा लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। प्रखंड क्षेत्र के गोपीचक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों, बैंक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एसबीआई के उप महा प्रबंधक के द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहीं दूसरे परिसर में संचालित होती थी। लेकिन अब नये भवन से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं और बेहतर और सुगम तरीके से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नये भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिसमें संपूर्ण वाताकुलीन कार्यालय, डिजिटल बैंकिंग सेवा, कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधाएं और साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। इस अवसर पर बैंक उप महाप्रबंधक एस सत्यनारायण राव और क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान की घोषणा भी की। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित भवन की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में एसबीआई के शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने सभी उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैंक के भविष्य के विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर आलोक रंजन मुख्य प्रबंधक गोड्डा, रविश कुमार मुख्य प्रबंधक गोड्डा, राजीव रंजन प्रसाद उप प्रबंधक गोड्डा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



