धनबाद
संवेदक ने व्यापारियों पर खाली स्थान में बकरा बेचने का लगाया आरोप
The contractor accused the traders of selling goats in the vacant space

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास हटिया में इन दिनों व्यापारियों द्वारा हटिया में बकरा न बेचकर हटिया से बाहर बकरे की विक्रय करने को लेकर हटिया टेंडर संवेदक गणेश महतो ने नगर आयुक्त को एक आवेदन प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ व्यापारियों द्वारा हटिया जहां पर बकरा बेचा जाना है। वहां पर न बेचकर कुछ ही दूरी में खाली स्थान पर बकरे को बेचा जा रहा है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपया का चुना लग रहा है। इसे रोकने के लिए इसकी जांच कर उन व्यापारियों पर उचित कार्रवाई करे।



