गाजियाबाद
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति रागनी के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें रागनी कलाकारों ने देश भक्ति के गीतों से सभी को सरोबार कर दिया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर, जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह नागर, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गौड़, राजेश भारद्वाज, कुलदीप सिंह, जिला सचिव रामसकल ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेश सिंह खरकिया, जिला चैयरमेन इकबाल खान, जिला महामंत्री नमन तनेजा, जिला सचिव कमलजीत सिंह, जिला सह सचिव राजेन्द्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


