ललितपुर

नेहरू महाविद्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की अभिव्यक्ति : प्राचार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के तत्वाधान में आजादी के 79वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख चैराहों से तिरंगा हमारी आन बान और शान है के नारों के साथ शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें कतारबद्ध तरीके से हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर चल रहे थे। सारा वातावरण देश प्रेम की भावना से सराबोर हो गया। छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापको, कर्मचारियों का अपने देश के प्रति एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा था। तिरंगा रैली में प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी के गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल प्रतीक के रूप में ही नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की जीवंत अभिव्यक्ति है। आजादी देश के उन अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाती है, जिन्होंने देश को गुलामी की दासतां से मुक्त कराने में अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया। आज उन्हीं अमर शहीदों की गाथा आने वाली पीढिय़ों में देशभक्ति का संचार करके राष्ट्र के प्रतित्याग, समपर्ण और सेवा की भावना का संदेश देती है। रैली में प्रो.आशा साहू, प्रो.अनिल सूर्यवंशी, हिमांशधर द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.ओ.पी. चौधरी, डा.सूबेदार यादव, डा.राजेश तिवारी, डा.सुभाष जैन, सुश्री श्वेता आनन्द, डा.दीपक पाठक, डा.प्रीति सिरौठिया, डा.रामकुमार रिछारिया, डा.जितेन्द्र राजपूत, डा.रेनू चंदेल, डा.रजनी उपाध्याय, डा.रिचाराज सक्सेना, कविता पैजवार, डा.अभिलाषा साहू, डा.अनूप दीक्षित, डा.पराग अग्रवाल, संदीप श्रीवास्तव, डा.शैलेन्द्र सिंह चैहान, डा.जगवीर सिंह, डा.विनीत अग्निहोत्री, डा.वर्षा साहू, डा.रोहित वर्मा, राहुल पस्तोर, मनीष वर्मा, डा.ऊषा तिवारी, डा.विनोद कुमार, डा.हरीशचंद्र दीक्षित, डा.अरिमर्दन सिंह, डा.लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा.अवनीश त्रिपाठी, डा.जगत कौशिक, इं.सौरभ श्रीवास्तव, धीरेंद्र तिवारी, अशेष नारायण द्विवेदी, डा.अमित सोनी, डा.संतोष सिंह, इं.विपिन शुक्ला, डा.सुनील शुक्ला, डा.राजीव निरंजन, डा.सत्यदेव, अतुल मिश्रा, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, हरीप्रसाद, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वामी, दीपक रावत, जयंत चौबे, अंकित चौबे, रामसहाय सिरौठिया, संजय शर्मा, रमेश पाल, दीपक रावत, सुरेश पाल, हरदयाल, रामसेवक, राकेश कुमार, मिलन सेन, कमलेश कुमार, पुष्पेन्द्र तिवारी, हरिनारायण पाल, रोहित मिश्रा उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button