ललितपुर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर झांसी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर का विरोध
युवक कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुये इण्डिया गठबंधन द्वारा देश भर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केन्द्र सरकार में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रहे प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में झांसी में आंदोलन व प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को लेकर झांसी पुलिस द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सपा नेताओं और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस प्रकरण में दर्ज किये गये मामले को फर्जी बताते हुये युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव व प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस मोन्टी शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में एक ज्ञापन प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को संबोधित करते हुये जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत 11 अगस्त 2025 को नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समस्त इंडिया गठबंधन के सांसदों को चुनाव आयोग कार्यालय जाते समय रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। इंडिया गठबंधन के नेताओं की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में झांसी स्थित इलाइट चौराहे पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं इंडिया गठबंधन के साथी शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कर रहे थे। न ही वहा कोई रोड जाम किया गया और न ही किसी भी व्यक्ति को बाधा आयी। जबकि वहा मौजूद सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हो जायेगा कि वहा इंडिया गठबंधन के लोग शांतिपूर्ण व संवैधानिक रूप से बिना किसी को बाधा पहुंचाए स्वास्थ्य लोकतंत्र में अपना विरोध दर्ज कर रहे है। लेकिन झांसी पुलिस द्वारा भेदभाव की मंशा से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, झाँसी युवजन सभा जिलाध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के साथियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा पंजीकृत किया गया। युवक कांग्रेस के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल से तत्काल रूप से इस मुकदमा वापिस लिये जाने की मांग उठायी गयी। अन्यथा की स्थिति में युवा कांग्रेस ने आंदोलन करने की बाध्यता को दोहराया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अंकित यादव, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मोन्टी शुक्ला, शुभम शुक्ला सोनू, कुलदीप पाठक, रोमान खान, रोहित कुशवाहा, सुनील अहिरवार, महेन्द्र पनारी, राजकिशोर गौतम, सौरभ पंथ, अमन साहू, ऋषि रजक आदि मौजूद रहे।