असम

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने किया कामरूप जिला स्थित रंगिया आदर्श चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस योजना विस्तार का शुभारंभ।

मंत्री ने बाक्सा जिले में भी किया कुछ महत्वपूर्ण कार्य। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : असम सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जलसंसाधन विभाग के मंत्री अशोक सिंघल ने शनिवार को कामरूप और बाक्सा जिले का दौरा किया। मंत्री ने सुबह रंगिया आदर्श चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस योजना के विस्तार का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को छह-बिस्तर युक्त डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में शामिल होकर मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल रंगिया सहित आसपास के लगभग ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में विशेष भूमिका निभा रहा है। शनिवार से शुरू की गई डायलिसिस सेवा किडनी रोगियों को विशेष रूप से लाभान्वित करेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी। रंगिया जैसे बड़े क्षेत्र में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह केंद्र विशेष रूप से लाभकारी होगा, इस पर मुझे पूरा विश्वास है। इसके बाद मंत्री अशोक सिंघल ने रंगिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस सभा में रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भावेश कलिता और हाजो विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुमन हरिप्रिया उपस्थित रहे। इसके उपरांत अपराह्न में मंत्री अशोक सिंघल ने बाक्सा जिले की मोलोचरन ब्रह्म, कोकलाबाड़ी आदर्श चिकित्सालय का शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि तनावग्रस्त होना एक बीमारी है। इसका एकमात्र उपचार है—सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवनशैली और नियमित योग व अन्य शारीरिक व्यायाम। बीमारी का इलाज करने से अधिक महत्वपूर्ण है स्वस्थ बने रहना। इसलिए प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा समय देकर योगाभ्यास, चलना या अन्य शारीरिक व्यायाम को अपनाना चाहिए। इस सभा में मंत्री अशोक सिंघल ने एक स्मृति ग्रंथ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर असम सरकार के हस्तकरघा और बुनाई उद्योग मंत्री उर्खा गौरा ब्रह्म, भावनीपुर क्षेत्र के विधायक फनीधर तालुकदार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (असम) के कार्यकारी निदेशक डॉ. मनोज कुमार चौधरी, आयुष विभाग की निदेशक डॉ. इन्दुनेशी दास, डॉ. भुवनेश्वर स्वर्गियारी, बक्सा जिले के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मुकुंद राम भट्टाचार्य सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद गाती उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने निमोआ आदर्श चिकित्सालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना तथा प्रत्येक सरकारी अस्पताल में निःशुल्क दवा उपलब्ध कराना असम सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि राज्य के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 353 प्रकार की आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहें। इस सभा में भावनीपुर क्षेत्र के विधायक फनीधर तालुकदार, बीटीआर के कार्यकारी सदस्य गौतम दास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (असम) के कार्यकारी निदेशक डॉ. मनोज कुमार चौधरी, आयुष विभाग की निदेशक डॉ. इन्दुनेशी दास, डॉ. भुवनेश्वर स्वर्गियारी, बक्सा जिले के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मुकुंद राम भट्टाचार्य सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button