
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल -तिजारा जिले का नाम बदलकर “भर्तृहरि नगर” करने और जिला मुख्यालय को खैरथल से हटाए जाने की भाजपा नेताओं की मंशा ने खैरथल में विरोध की आग भड़का दी है। इसी कड़ी में रविवार को संयुक्त व्यापार महासंघ एवं मंडी कमेटी के आवहा्न पर अनिश्चित कालीन बंद ऐतिहासिक रहा सुबह से ही जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बाजार का दौरा कर बंद की अपील की.बाजार ऐतिहासिक रूप से बंद रहा दोपहर बाद लोगों ने बड़ी संख्या मे धरना दिया और लोगो से जिला बचाने का संघर्ष जन सहभागिता से सफल बनाने की अपील की मौके पर औमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, चंद्रभान गुर्जर, दिनेश कौशिक, नारायण छागाणी, पंकज रोघा,प्रहलाद छागाणी, दिनेश कौशिक, नामदेव,दीपू आडोलया ,सीताराम सोनी जीतू जांगिड़,योग गुरू हरिओम सैनी


