सिंगरौली

ज्योत्सना महिला समिति द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
सिंगरौली। एनसीएल मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति ने शनिवार को सीईटीआई परिसर में जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया।
मुरलीधर की बांसुरी,सुना रही है तान।
घर से निकली राधिका, छोड़ साज- सामान।।
आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राधा-कृष्ण की झांकियाँ, नृत्य-नाटिका एवं अन्य प्रस्तुतियाँ दीं। छोटे-बड़े बच्चे कृष्ण स्वरूप वाली आकर्षक वेशभूषा में स्थल पर उतरे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पारंपरिक तरीके से आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन ज्योत्स्ना समिति की अध्यक्षा बी. के. दुर्गा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्षा  नम्रता कुमार, उपाध्यक्षा  वीणा सिंह तथा समिति की अन्य सदस्याएँ भी मौजूद रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विशेष आकर्षण रहा दही-हांडी कार्यक्रम, जिसमें बच्चों ने जोश और उल्लास के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खूब आनंद लिया और अभिभावकों ने भी उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चे, उनके अभिभावक और कर्मचारी परिवार शामिल हुए। सभी ने ज्योत्सना महिला समिति की इस सांस्कृतिक पहल की सराहना की।
जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़ने का एक और सुंदर प्रयास है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button