जालौन

विधायक ने ओला प्रभावित गांवों में पहुंच नुकसान का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोंच (जालौन)। तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से खेतों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दैवीय आपदा में आर्थिक रूप से बर्बाद हुए किसानों की मदद के लिए शासन के निर्देश पर राजस्व और कृषि अधिकारी सर्वे कार्य में लगे हुए हैं जिससे कि शीघ्र ही पीड़ित किसानों को मुआवजा और बीमा राशि का लाभ दिलाया जा सके। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन दूसरे दिन भी तहसील क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। विधायक ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव लौना, कुंवरपुरा, तूमरा, कैलिया खुर्द, भडारी, कुदारी, खाबरी पहुंचकर खेतों में नष्ट हुई फसलों की स्थिति देखी और मौके पर ही  प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। विधायक ने कहा कि एक भी किसान को आर्थिक मदद से बाकी नहीं रहने दिया जाएगा। सर्वे कार्य जारी है, शीघ्र ही पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सर्वे कार्य में लापरवाही और देरी सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू पटेल बोहरा, प्रधान प्रेमप्रकाश लौना, प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पचीपुरी आदि मौजूद रहे।
लोहिया पुल की खबर का असर: पीडब्ल्यूडी ने तुरंत कराया मरम्मत कार्य, ग्रामीणों ने जताया आभार
जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। पायनियर न्यूज़ पेपर में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि पायनियर न्यूज़ पेपर के संवाददाता संजय कुमार (तहसील संवाददाता, जालौन) द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया था।खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य कराया, जिससे अब मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है।इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका।ग्रामीणों ने पायनियर न्यूज़ पेपर एवं संवाददाता का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button