कानपुर

श्री जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : श्री सनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी में ऐसे ऐतिहासिक मंदिर है जहां पर हर वर्ष जन्माष्टमी के दिन लाखों की संख्या में कृष्ण प्रेमी दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। सनातन धर्म मंदिर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही मंत्री संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दिन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, भगवान कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है, और भक्त भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। भगवान कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है जिसमें अभिषेक, आरती और भोग शामिल होते हैं।यह मंदिर शहर प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर है,जहां जन्माष्टमी पर विशेष मेला लगता है और भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर परिसर में कई सारी झांकियां लगाई गई है। वही विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस मंदिर में इलेक्ट्रॉनिक झांकियां देख कर आने वाले भक्त मंत्र मुक्त हो जाएंगे मेरे और मेरे साथियों द्वारा ये झाकियां बनाई गई है और कई सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है वही मंदिर में कई सारे धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग तरीके के डांस लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं रविवार से बुधवार तक सायं साढ़े छः बजे से साढ़े दस तक व 20 अगस्त 2025 बुधवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक झांकी दिखाई जाएगी जिसमें सभी भक्तजन झांकियों के अवलोकन के लिए आमंत्रित हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button