कानपुर

कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय में उद्यमियों ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर :  कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल में चेयरमैन विजय कपूर ने मुख्य अतिथि उद्यमी प्रदीप माहेश्वरी व उद्यमी सन्तोष गुप्ता के साथ ध्वजारोहण किया। चेयरमैन विजय कपूर व उद्यमियों ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रदीप माहेश्वरी ने झण्डारोहण के उपरान्त अपने उद्बोधन में बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए अपने दिलों में भी तिरंगा को स्थान देने का आवाहन किया। उन्होने चेयरमैन विजय कपूर द्वारा उद्यमियों और व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिये साधुवाद दिया। विगत दिनों नानचाकू एसोसिएशन आफ कानपुर द्वारा आयोजित ‘यूथ ओलम्पिक गेम्स 2025’ में कानपुर के विभिन्न स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्द्धा में ‘कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल’ के 8 बच्चों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्राफी व मेडल प्राप्त किये थे उन बच्चों को चेयरमैन विजय कपूर और उद्यमियों ने आशीर्वाद दिया और सम्मान स्वरूप उपहार दिये। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन,आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम एवं सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कोआपरेटिव इस्टेट के प्रशासनिक भवन में मुख्य अतिथि उद्यमी भारत सिंह व उद्यमी नासिर अली एवं समस्त उद्यमियों के साथ झण्डारोहण किया गया। चेयरमैन विजय कपूर मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि कोआपरेटिव इस्टेट में कर्मठ और अपनी मेहनत से सफलता पाने वाले उद्यमियों से झण्डारोहण कराने की परम्परा रही है। उन्होने कहा कि यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि उद्यमी प्रदीप माहेश्वरी, सन्तोष गुप्ता,भारत सिंह व नासिर अली श्रमिक का काम करते हुए अपनी मेहनत और लगन से आज अपने कारखाने के मालिक बने हैं और अनेको परिवारों को रोजगार और आजीविका उपलब्ध करा रहे हैं। चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमियों एवं उपस्थित जन-समुदाय से अपील की कि हम सभी लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को प्राथमिकता देनी होगी,जिसमें सबसे पहली प्राथमिकता अपने शहर के उत्पादों को,फिर प्रदेश और देश में निर्मित वस्तुओं को देनी होगी, जिससे हमारे शहर,प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, और कोई भी देश हमें आंख भी न दिखा सके। इसी के साथ उन्होने यह भी अपील की कि 15 अगस्त के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ उतार कर सहेज लें,और अगर कहीं पर राष्ट्रीय ध्वज सड़क अथवा अन्य स्थानों पर पड़ा दिखे तो उसे सम्मान के साथ उठाकर,उचित स्थान पर उसके निस्तारण की व्यवस्था करें,ताकि उसका अपमान होने से बच सके। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर के साथ,आर.पी. सिंह,बसन्त लाल विश्वकर्मा,दिनेश कुशवाहा, बलराम नरूला,कार्तिक कपूर,अनूप कुशवाहा,अर्पित अवस्थी,अरूण जैन,अशोक जुनेजा,बलदेव राज मल्होत्रा,अतुल निगम,अवधपाल सिंह,भीमसेन,विक्की गुलाटी, गोपाल सदाना,गोपाल मिश्रा, हरीश समतानी,नरेश पंजाबी, ओम प्रकाश शर्मा,पम्मी खन्ना, श्याम लाल मूलचंदानी सहित सैकड़ों उद्यमियों मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button