दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

कुछ लोग हमें मिले जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे

रकफ विवाद के बीच पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने, यात्रा समय कम करने और दिल्लीवासियों को जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार दिल्ली के चारो तरफ है। यह दिखाता है जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। यही आशीर्वाद कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे जनता से दूर हो चुके हैं। जमीन से दूर हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक्सप्रेस वे का नाम द्वारका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है, उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्माष्टमी का उल्लास और संयोग से मैं भी द्वारिकाधीश की भूमि से हूं। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है। अगस्त के ये महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है।
उन्होंने कहा, ‘थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे ठउफ के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा। हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है। दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है। आज भी हम सभी इसके साक्षी बने हैं। द्वारका एक्सप्रेस वे हो या फिर अर्बन एक्सटेंशन रोड, ये दोनों सड़कें शानदार बनी हैं। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के बाद अब अर्बन एक्सटेंशन रोड से दिल्ली को बहुत मदद मिलने वाली है।
उन्होंने कहा, ‘अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनकेअपशिष्ट पदार्थ का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है।’
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 ऊएश्क इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये हरित दिल्ली – स्वच्छ दिल्ली के मंत्र को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा, ‘हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।’
पीएम मोदी ने कहा कि ये संयोग भी पहली बार बना है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चारो तरफ भाजपा सरकार है। ये दिखाता है कि इस पूरे क्षेत्र का कितना आशीर्वाद भाजपा पर और हम सभी पर है। इसलिए हम अपना दायित्व समझकर दिल्ली-ठउफ के विकास में जुटे हैं। हालांकि, कुछ राजनीतिक दल हैं, जो जनता के इस आशीर्वाद को अभी भी पचा नहीं पा रहे हैं। वो जनता के विश्वास और जमीनी सच्चाई दोनों से बहुत कट चुके हैं।
उन्होंने कहा, दिल्ली में हमारे जो स्वच्छता मित्र हैं, वो सभी बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं, लेकिन पहले की सरकारों ने इन्हें भी जैसे अपना गुलाम समझ रखा था। ये जो लोग सर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button