खैरथल
संगठन सृजन अभियान के तहत् कार्यकर्ताओ से किया संवाद
खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष पद के लिए हुई रायशुमारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर के हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ऑब्ज़र्वर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर भरतसिंह सौंलकी और किशनगढ़ मंदनगंज विधायक विकास चौधरी खैरथल पहुंचे, जहां उन्होंने होटल ग्रीनलैण्ड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की रूपरेखा शेयर की।
सौलकीं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत और संगठित करने के लिए यह पहल एक नई रणनीति के रूप में शुरू की गई है। अब पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन की दिशा तय करेगी। इसके लिए हर जिले में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ऑब्ज़र्वर भेजे गए हैं, जो ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर राय-सुझाव इकट्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान न केवल पार्टी की संरचना को सशक्त करेगा, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से एक्टिव करने का मंच बनेगा।
जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें
सौंलकी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा और जनसरोकारों को लेकर घर-घर पहुंचें और कांग्रेस के सिद्धांतों को जनता के बीच मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनता की आवाज बनने के लिए तैयार है। भरतसिंह सौंलकी ने बताया कि अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें, प्रशिक्षण शिविर और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। बैठक में बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक मे नये जिले खैरथल-तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष चुनने के लिए भी रायसुमारी की गई जिला अध्यक्ष के लिए गिरीश डाटा, अजीत यादव, रोहतास चौधरी, संजीव बारेठ,विनोद कुमारी सांगवान, बलराम यादव सहित अन्य ने आवेदन किया

